चित्रकूट : तीन भाइयों के घरों में एक रात चोरी, लाखों पार 

दीवारों में सेंध लगाकर हुई वारदात, छत पर सोते रहे लोग 

चित्रकूट : तीन भाइयों के घरों में एक रात चोरी, लाखों पार 

रामनगर (चित्रकूट), अमृत विचार। एक ही परिवार में तीन भाइयों के घरों में चोरों ने लंबा हाथ मार दिया। दीवारों में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोर माल समेटते रहे और परिवार के लोग छत पर सोए रहे। जाते जाते चोर घर का दरवाजा बंद कर गए।  चोरी की वारदात मंगलवार रात की है।

रामनगर रोड पर गोस्वामी इंटर कालेज के पास रहने वाले फारूक खान, राजा व पप्पू भाई-भाई हैं। इन सभी के अलगबगल घर हैं। इनके घरों में चोरों ने सभी के घरों में पीछे की दीवारों में सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय सभी लोग छत पर सो रहे थे। सुबह घर के कमरे का अंदर से दरवाजा बंद मिला तो परिवार हैरान हो गया। दरवाजा खोलने पर सन्न रह गए। सब अस्तव्यस्त था।

फातमा बेगम पत्नी राजा ने बताया कि उसके आठ हजार रुपये व लाखों के ज़ेवर गायब हैं। रंन्नो बेगम पत्नी पप्पू खान ने बताया कि उसने तीन लाख रुपये संदूक में रखे थे। दो लाख क़ीमत के गहने गायब हैं। चोर कपड़े फेंक गए है। उसने बताया कि जेठ फारूक अभी बाहर हैं। चोरी उनके घर में भी हुई है।

बता नहीं सकते कि क्या सामान गायब हुआ है। ग्वालिन, जो भुक्तभोगियों की मां है, उसने बताया कि गल्ला बेचकर पांच हजार रुपये लाई थी, वह भी चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान रामेश्वर शुक्ला, अनिल मिश्रा प्रधान छीबों पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पड़ताल की। परिवार ने बताया कि फारूक के बाद थाने में तहरीर देंगे। बताया कि मौके पर एक लाल रंग का शाल मिला है, जो चोरों का होने की संभावना है। भुक्तभोगियों ने यह भी आशंका जाहिर की कि किसी घर आने जाने वाले की मिलीभगत से यह घटना हुई है।