बहराइच : 20 क्षय रोगियों को गोद लेंगे रेडक्रास सोसायटी के सदस्य

- इंसानियत को जिंदा रखने की थीम पर मनाया विश्व रेड क्रॉस दिवस 

 बहराइच : 20 क्षय रोगियों को गोद लेंगे रेडक्रास सोसायटी के सदस्य

बहराइच, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के 20 छह रोगियों का इलाज गोद लेकर करने पर सहमति बनी, इसका खर्च रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उठाएंगे।
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के धनवंतरी सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सरदार सरजीत सिंह ने किया।

संचालन कर रहे जिला स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस कमजोर वर्ग को मदद दिलाने का काम करती है, इसीलिए पूरे विश्व में इसकी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दवा वितरण के साथ बाढ़ ग्रस्त लोगों को सुविधा उपलब्ध की जाती है। अध्यक्ष सरदार सरजीत सिंह ने कहा कि जिले में रेडक्रॉस की ओर से कुष्ठ आश्रम एवं विद्याश्रम में स्वास्थ्य भी लगाया जा रहा है।

वरिष्ठ सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मानवता को लेकर रेड क्रॉस की नींव रखी गई थी। इसके माध्यम से लोगों की मदद की जाती है। संजीव श्रीवास्तव ने रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में लोगों को बताया। सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस के द्वारा जिले के 20 क्षय रोगियों का इलाज किया जाएगा, जिसको हम सभी गोद लेते हैं और खर्च भी उठाएंगे। जिस पर सभी ने सहमति जताई। सदस्यों ने एक सार्वजनिक प्याऊ भी विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लगवाया। इस दौरान राजीव शर्मा, डॉक्टर अशोक कुमार पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।