बरेली: राम विवाह देख सिया-राम के जयकारों से गूंजा पंडाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से रामलीला के मंचन में शुक्रवार को राम विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई जो रानी वाटिका फाटक से चौधरी तालाब पर पहुंची। भक्तों ने राम बरात पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इसके बाद रीति रिवाज से पंडित ओमकार मिश्रा व …

बरेली, अमृत विचार। श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से रामलीला के मंचन में शुक्रवार को राम विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई जो रानी वाटिका फाटक से चौधरी तालाब पर पहुंची। भक्तों ने राम बरात पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इसके बाद रीति रिवाज से पंडित ओमकार मिश्रा व जुगल किशोर ने विवाह सम्पन कराया। बता दें कि इस वर्ष 453वीं रामलीला मंचन किया जा रहा।

पुष्प वाटिका की प्रस्तुति के बाद कलाकारों ने राम-सीता विवाह का सजीव मंचन किया। विवाह गीत से पंडाल गुंजायमान हो उठा। इसके बाद राम कलेवा आदि का भी मंचन किया गया। राम कलेवा के दौरान मिथिला नगरी की महिलाओं ने परंपरा के मुताबिक गारी गीत की प्रस्तुति की। राम-सीता का विवाह देख लोगों की आंखें भर आईं। जय सिया-राम के जयकारों से समूचा पंडाल गूंज उठा।

श्रीराम और सीता का मनमोहक मंचन अयोध्या के कलाकारों द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि यह रामलीला कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही है। इस मौके पर प्रभु नारायण तिवारी, डीके वाजपेयी, अमित अवस्थी, धीरेंद्र शुक्ला, कृष्ण चंद्र दीक्षित, ब्रजेश प्रताप सिंह, रजनीश वाजपेयी, मुनीष मिश्रा, शिव नारायण दीक्षित, सत्य प्रकाश सत्यम, कृष्ण दीक्षित, आदित्य मिश्रा आदि रहे।

संबंधित समाचार