जमानत अर्जी निरस्त होने की खबर मिलते ही कासगंज जेल में बैचेन हो गया अब्बास अंसारी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। पहले से ही वह जेल में करवटें बदल रहा और जब जैसे ही उसे खबर जमानत अर्जी निरस्त होने की मिली तो वह बैचेन हो उठा। लखनऊ उच्च न्यायालय से मुख्यार के बेटे अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी निरस्त होने की खबर जेल में पहुंची तो अब्बास बदहबास दिखाई दिया। हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद बाहुबली विधायक की हवाईयां उड़ गई हैं।

चित्रकूट की जेल में पत्नी निकहत बानों से जेल प्रशासन की मिली भगत के चलते मुलाकात करते रहे अब्बास को कासगंज जेल में स्थानांतरण कर दिया गया। वह यहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। पिछले दिनों अब्बास की पिता मुख्तार की मौत हुई तो वह जनाजे में शामिल नहीं हो सका, लेकिन न्यायालय के आदेश पर फातिहा पढ़ने की इजाजत मिल गई। वह तीन दिन तक गाजीपुर रहा। यहां परिजनों से मुलाकात होती रही। 

उसके बाद वह कुछ संतुष्ट नजर आया, लेकिन बुधवार को लखनऊ उच्च न्यायालय पत्नी से मुलाकात के मामले में जमानत अर्जी निरस्त कर दी। फिर खबर जेल तक पहुंची। जेल के सूत्रों के अनुसार वह बैचेन रहा। सीसीटीवी कैमरे में उसकी हर गतविधि कैद होती रही। हालांकि जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जमानत अर्जी की सुनवाई के लिए वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे न्यायालय से नहीं जोड़ा गया। क्योंकि कोई आदेश न्यायालय से नहीं था।

अब्बास अंसारी की जमानत निरस्त हुई इसकी जानकारी मिली। ऑनलाइन सुनवाई के लिए कोई आदेश नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे में अब्बास की हर गतविधि कैद की जा रही है। हालांकि वह परेशान दिखाई दे रहा है। - विजय विक्रम, जेल अधीक्षक

ये भी पढे़ं- कासगंज: सड़क पर जय और वीरू बन रहे स्कूली बच्चे, तेज रफ्तार और स्टंट दिखाकर हादसे को दे रहे दावत

 

 

संबंधित समाचार