बहराइच: घड़ी बजने के साथ ही शहरवासी सुनेंगे घंटे की आवाज
नगर पालिका की ओर से शुरू कराया गया घंटाघर पार्क का सौंदर्यीकरण
फसाड लाइट से जगमग होगा घंटाघर पार्क, 50 साल से खराब पार्क की हालत भी सुधरेगी
बहराइच, अमृत विचार। बीच शहर में स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के दिन बहुरने लगे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से घंटाघर का सौंदर्य करण करवाया जा रहा है। ऐसे में 10 साल से बंद पड़े घंटाघर की घड़ी के आवाज करते ही घंटा बजने लगेगी शहर वासियों की नींद खुल जाएगी। इसके अलावा अन्य कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। शहर के मोहल्ला चौक बाजार में घंटाघर स्थित है।
आजादी की आवाज घंटाघर से ही बुलंद होती थी। यहां पर कई पुराने नेताओं का कार्यक्रम भी लग चुका है। लेकिन पुराने और ऐतिहासिक घंटाघर की स्थिति काफी खराब हो गई। इसको देखते हुए नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा देवी ने अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह की ओर से प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजवाया था। जिसे चुनाव से पहले ही मंजूरी मिल गई थी। उस पर कार्य भी शुरू हो गया है।
नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा देवी ने बताया कि घंटाघर पार्क का सौंदर्यीकरण के साथ घड़ी को सही कराया जा रहा है। पूरे परिसर को आधुनिक प्रकाश से सजाया जाएगा। जिस पर पांच लाख से अधिक का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि घंटाघर के पुनर्निर्माण से शहर के लोगों को बेहतर पार्क की सुविधा भी मिल सकेगी।
घंटाघर में हो रहे निर्माण का बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने जायजा लिया। उन्होंने काम में लगे लोगों से वार्ता कर बेहतर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगभग 50 साल से घंटाघर का कार्य नहीं हो रहा था, जिसे उनके द्वारा शुरू कराया गया है।
घड़ी चलने के साथ बजेगा घंटा
घंटाघर में अंग्रेजों के जमाने का घड़ी लगा हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी ने बताया कि घड़ी को सही करवाने के लिए विक्टोरिया कम्पनी के कर्मचारी आए हैं। जिनके द्वारा सही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घड़ी चलने के साथ ही घंटा बजेगा। इससे शहर के लोगों को समय की जानकारी हो सकेगी।
फसाड लाइट बढ़ाएगी शोभा
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और पालिका प्रशासन की ओर से घंटाघर पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। जिसमें बाउंड्री वॉल निर्माण से लेकर अन्य कार्य शामिल हैं। फसाड लाइट इसकी और शोभा बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़े : Vegetables and Fruits: रोजमर्रा में खाने वाली ये छह सब्जियां वास्तव में फल हैं