बाराबंकी: विश्व पृथ्वी दिवस पर 1701 पोलिंग बूथों पर लगाये गए 2024 लोकतंत्र वृक्ष, पर्यावरण बचाने और वोट देने की दिलाई गई शपथ

बाराबंकी: विश्व पृथ्वी दिवस पर 1701 पोलिंग बूथों पर लगाये गए 2024 लोकतंत्र वृक्ष, पर्यावरण बचाने और वोट देने की दिलाई गई शपथ

बाराबंकी, अमृत विचार। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉकों व ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। जनपद के समस्त 1701 पोलिंग बूथों पर कुल 2024 लोकतंत्र वृक्ष का लगाए गये। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई गई। शहर में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जीआईसी परिसर में पौधा रोपित किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जैसे पौधे लगाना जरुरी है। उसी तरह अच्छे लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करके लोकतन्त्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ अ. सुदन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौलश्री का पौधा, पुलिस अधीक्षक ने आंवले का पौधा, डीएफओ ने अनार का पौधा, मुख्य विकास अधिकारी ने मौलश्री का पौधा, जिला विद्यालय निरीक्षक ने मीठा नीम का पौधा, प्रधानाध्यापक जीआईसी ने आंवले का पौधा, उपजिलाधिकारी सदर ने अर्जुन का पौधा उपजिलाधिकारी श्वेता ने गुड़हल का पौधा लगाकर मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यह 20 पेड़ मतदान दिवस 20 मई की याद दिलाएंगे। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

वहीं विकास खंण्ड के दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के 36 एंव रामनगर विधान सभा क्षेत्र के 111 पोलिंग बूथों पर खंण्ड विकास अधिकारी एवं विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक बच्चों के साथ फलदार एंव औषधीय वृक्षों को रोपित कर वृक्षों में सुरक्षा  तथा शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

सिरौलीगौसपुर के बूथ पर खंण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में खंण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने वृक्ष रोपित कर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। ग्राम विरौली में ग्राम सचिव सतीश वर्मा, प्रधान अनिल वर्मा ने विद्यालय के अध्यापकों के साथ तुरकानी में, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने खुर्दमऊ, वीरेंन्द्र तिवारी जमशेद अली प्रधान ने मदारपुर में, प्रधान जयराम मौर्या, रोजगार सेवक आदि के साथ मीरापुर में, प्रधान रामसागर यादव मुजफ्फर हुसैन, शिवाजी मिश्रा आदि ने पौध रोपण किया।

इसी तरह बीडीओ मसौली डॉ. संस्कृता मिश्रा ने ग्राम पंचायत मुबारकपुर में मतदान की शपथ दिलाई। इससे पूर्व लोकतंत्र वृक्ष पर प्रतीकात्मक रूप से वोट रूपी जल डालकर स्वस्थ लोकतांत्रिक पर्यावरण विकसित करने की अपील की। वहीं ब्लॉक के कई अन्य ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

रामसनेहीघाट क्षेत्र के लालूपुर ग्राम में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया विश्व पृथ्वी दिवस, वैश्विक जलवायु संकट के प्रति जागरुकता लाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस मौके पर सुनील, वीरेंद्र, मायाराम आदि मौजूद रहे।

देवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में 21 पौधे रोपित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में शुगर से बचने हेतु एक औषधीय पौधा रोपित किया। सभी बच्चों को प्रधानाध्यापक द्वारा शपथ दिलाई गई कि हम सभी मिलकर अपनी धरती को हरा भरा बनाने के लिए नियमित पेड़ पौधे लगाएंगे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएंगे।

विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर भी खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं के साथ मिलकर फलदार एवं औषधि पौधों को रोपित कर उनकी सुरक्षा तथा शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।

1701 पोलिंग बूथ पर लगाए गए 2024 लोकतंत्र वृक्ष

पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त 1701 पोलिंग बूथों पर 2024 लोकतंत्र वृक्ष का लगाए गये। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र वृक्ष का संदेश मतदान हेतु सभी को जागरूक करना है। इस लोकतंत्र रूपी वृक्ष को मजबूत बनाने के लिए उसे वोट रूपी जल से सिंचित किया गया। जिससे हमें स्वतंत्रता, लोक कल्याण , समानता, बंधुता, समता, सुशासन, स्वास्थ्य एवं न्याय का फल मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-मुन्ना बजरंगी पर 3 पिस्टल से दागी गई थी 7 गोलियां, जेल में आए थे 4 हथियार.. CBI की चार्जशीट में हुआ ये बड़ा खुलासा

ताजा समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई Swift, जानें फीचर्स और कीमत
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव या सुब्रत पाठक...कौन बनेगा कन्नौज का सांसद? समझिए समीकरण
मुरादाबाद : 40 साल की महिला का वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची 8वीं की छात्रा, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर की कार्रवाई की मांग...डीएम ने दिए जांच के आदेश
2023-24 जनवरी-मार्च: तिमाही पीएनबी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में करीब तीन गुना होकर 3,010 करोड़ रुपये
EPF: आशा बहु समेत सभी संविदा कर्मचारियों को मिलेगा भविष्य निधि का लाभ, जानें क्या बोले आयुक्त 
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन पत्र किया दाखिल, मंडी लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव