इंडिया गठबंधन मजबूरी का बंधन: ओपी राजभर

इंडिया गठबंधन मजबूरी का बंधन: ओपी राजभर

जालौन, अमृत विचार। उरई में आए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूरी का बंधन बन कर रह गया है। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए इशारों इशारों में कहा कि वह करें तो रास लीला, और हम करें तो कहते है कि हमारा कैरेक्टर ढीला है।

बसपा, कांग्रेस हो या सपा दो-दो बार गठबंधन करते हैं और तोड़ते हैं। तब वह अपने को पलटू राम क्यों नहीं करते। हम अगर सपा को छोड़ अपने पुराने घर आ गए तो पलटू राम कहने लगे, उन्होंने कहा कि विपक्ष का चाल, चरित्र और चेहरा अलग-अलग है। देश की जनता विपक्ष के इस दुमुहे कार्यशैली को जन गई है, इसीलिए 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में  एनडीए चार सौ पार का नारा सिद्ध करके रहेगी।  

उन्होंने कहा कि फिर तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधान मंत्री बनेंगे। इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन भानवती का पिटारा है, जिसमें शामिल राजनीतिक दल एक दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन मजबूरी का बंधन बन कर रह गया है। गौरतलब है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को अपने एक निजी कार्यक्रम में जनपद जालौन के मुख्यालय उरई आए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति के आवास पर पहुंचे और उनकी माता रामप्यारी निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्कूल में प्रवेश करने से रोका, प्रधानाचार्य ने जारी किया तुगलकी फरमान

ताजा समाचार

बरेली कॉलेज में प्रवेश की तैयारी शुरू, जल्द ही स्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए खोला जाएगा पोर्टल
Bareilly News: राजर्षि मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ाई
Bareilly News: रेलवे ने बढ़ाया सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की दवाई का कोटा, बीपी और शुगर की तीन महीने की एक साथ ले सकेंगे दवाएं
लोकसभा चुनाव 2024: राष्ट्र-धर्म और आतंकवाद के मुद्दे से बरेली की सियासत को साध गए अमित शाह
Bareilly News: इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता के गोदाम और कार्यालय में छापा, 1.35 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
Bareilly News: अब मरीजों को ऑनलाइन मिलेगी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट