अमरोहा: 'नागरिकता संशोधन कानून के साथ दो बच्चों का कानून भी लागू करेंगे', बोले राज्य मंत्री बृजेश सिंह

अमरोहा: 'नागरिकता संशोधन कानून के साथ दो बच्चों का कानून भी लागू करेंगे', बोले राज्य मंत्री बृजेश सिंह

अमरोहा, अमृत विचार। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र मोदी की गारंटी पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया। इस दौरान राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देश शरीयत के कानून से नहीं चलता ये देश लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान से चलता है। साथ ही कहा कि दो बच्चों का कानून भी जल्द लागू होगा।

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी कि अगले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन योजना लागू रहेगी। नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया। 

राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे घोषणा पत्र को झूठा बता रही है। कांग्रेस तय करें कि क्या वह अपना घोषणा पत्र लागू करना चाहती है या मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र। मीडिया के सवालों पर बोलते हुए उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा और खुलकर कहा कि यह देश शरीयत के कानून से नहीं चलता ये देश लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान से चलता है। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम लोग नागरिकता संशोधन कानून के साथ दो बच्चों का कानून भी लागू करेंगे। उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का सिर्फ एक विधायक है और कहीं ऐसा ना हो कि इस लोकसभा चुनाव में वह अपनी पार्टी की प्रासंगिकता ही खो दें।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: नेशनल हाईवे पर गाड़ियों से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, 11 कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज