लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्रा कुमार ने संभाली व्हाइट नाइट कोर की कमान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जम्मू। लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्रा कुमार ने सेना की प्रतिष्ठित व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाल ली है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता का स्थान लिया है। अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता ने नगरोटा सैन्य स्टेशन में अश्वमेध शौर्य स्थल पर जाकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण …

जम्मू। लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्रा कुमार ने सेना की प्रतिष्ठित व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाल ली है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता का स्थान लिया है। अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता ने नगरोटा सैन्य स्टेशन में अश्वमेध शौर्य स्थल पर जाकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर जवानाें को श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल गुप्ता ने सेना के सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की।

सेना की व्हाइट नाइट कोर की कमान संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्रा कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना की इस ऐतिहासिक कोर की कमान संभालना उनके लिए बड़े ही सम्मान और गौरव की बात है।

संबंधित समाचार