Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा दर्शन कर भक्त हुए निहाल...मंदिरों में लगी भीड़

उन्नाव में मां कूष्मांडा के दर्शन कर भक्त हुये निहाल

Chaitra Navratri 2024: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा दर्शन कर भक्त हुए निहाल...मंदिरों में लगी भीड़

उन्नाव, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को शक्ति के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की पूजा नगर के विभिन्न मंदिरों में विधि विधान से की गयी। नवरात्र पर्व पर मां के दर्शन को सैकड़ों भक्तों का तांता पूरे दिन लगा रहता है। मंदिरों में मां को प्रसन्न करने के लिए कीर्तन और भजन का भी कार्यक्रम किया गया है। वहीं कई स्थानों पर आयोजित भगवती जागरण में भी भक्त पूरी रात जमकर झूम रहे हैं।

मान्यता है कि मां कूष्माण्डा अपनी हंसी से सम्पूर्ण ब्रह्मांड को उत्पन्न करती हैं। इस कारण इनको कूष्माण्डा देवी के नाम से भी जाना जाता है। मां अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं। शुक्रवार को देवी भक्तों ने मां के स्वरूप की अराधना की। शहर के सुप्रसिद्ध कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों ने चौथे स्वरूप का दर्शन  किया। नवरात्र पर्व पर मां को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह कीर्तन व भजन का आयोजन किया गया। 

वहीं लोगों ने कई मंदिरों में मुंडन संस्कार कराये। मंदिर के पुरोहित ने बताया कि मां की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से ऐच्छिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उपवास रखकर भक्त दुर्गा सप्तशती पाठ करके मां को प्रसन्न करती हैं, इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माता का भजन कीर्तन किया।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध राजेश्वरी देवी मंदिर...Unnao में इस जगह पर है स्थित, इस तरह पहुंचे