बदायूं: हम गुंडे लगते हैं तो दुर्विजय हमारे चेले- शिवपाल यादव 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

भाजपा प्रत्याशी के गुंडों का सरदार बताने पर सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को बताया अपना चेला

बदायूं, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सपा और भाजपा प्रत्याशी में द्वंद्व छिड़ा है। सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य और फिर भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को गुंडों का सरदार बताया। जिसके बाद सपा प्रत्याशी ने कहा कि अगर वह वह गुंडों के सरदार हैं तो दुर्विजय उनके चेले हैं। 

सपा प्रत्याशी ने गुन्नौर में आयोजित नुक्कड़ा सभा ने कहा था कि अगर किसी और को वोट दिया तो हिसाब-किताब होगा। जिसपर भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने 6 अप्रैल को सपा प्रत्याशी को गुंडों का सरदार बताया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 

पत्रकारों ने शिवपाल सिंह ने उन्हें गुंडों का सरदार बताने के बावत पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर वह भाजपा प्रत्याशी को गुंडे लगते हैं तो दुर्विजय उनके चेले हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं का अपमान हुआ है। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य का भी अपमान हुआ। महिलाओं के अपमान के बारे भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सांसद उनके साथ में थीं और आगे भी रहेंगी। वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मंच पर रही थीं।

ये भी पढ़ें- बदायूं: युवती ने पकड़े थे हाथ और उसके प्रेमी ने दबाया था युवक का गला, पूछताछ में पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम 

संबंधित समाचार