बरेली की सेवई घोलेगी ईद में मिठास, जमकर हो रही खरीदारी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में बनने वाली सेवई जिले में ही नहीं अन्य जनपदों में भी मिठास घोलेगी। यहां बनने वाली सेवई की पीलीभीत, बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में खासा डिमांड है। बाजार में ईद पर सेवई की खरीदारी को लेकर दुकाने सज गईं हैं। सेवई बनाने वाले कारीगरों की माने तो इस बार पहले के मुकाबले सेवई का बाजार बढ़िया जा रहा है। एक-एक दिन में छह से सात कुंतल तक सेवई बनाई जा रही है। 

+62321
सेवई बनाते कारीगर(फोटो

इज्जतनगर के मठ कमलनयनपुर निवासी सेवई कारीगर इरफान अली ने बताया इस बार सेवई का बाजार बढ़िया जा रहा है। लोग सेवई की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वह प्रत्येक दिन छह से सात कुंतल सेवई को बना रहे हैं। उनकी बनाई गई सेवई बरेली ही नई पीलीभीत, बदायूं, के साथ-साथ फरीदपुर, किच्छा, बहेड़ी आदि जगह सेवई जाती है। वह इस काम को सोलह साल से कर रहे हैं। इस बार काम बढ़िया चल रहा है। 

62314

पानी और मैदा से होती है तैयार
सेवई बनाने में किसी प्रकार का कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है। इसे बनाने में केवल पानी और मैदा का उपयोग किया जाता है। जिस कारण इसको खाने से कोई नुकसान नहीं है। सेवई दो प्रकार की होती हैं। एक मोटी और दूसरी बारीक सेवई होती है। बारीक सेवई बनारस से आती है। बरेली में मोटी सेवई बनती है। 

मौसम के हिसाब से तैयार होती है सेवई 
सेवई को तैयार करने में मौसम का बहुत अहम रोल है। अगर मौसम ठंडा होता तो सेवई सूखने में ज्यादा समय लेती है। अगर मौसम में गर्माहट होती है। तो बढ़िया तैयार होती है। कारीगर मौसम ठंडा होने पर बारीक सेवई तोड़ते हैं। उसे फिर हवा से सुखाया जाता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी फरार

संबंधित समाचार