Kanpur: नगर निगम गेस्ट हाउस में जमकर खेली गई होली; महापौर प्रमिला ने सतीश महाना, पचौरी और रमेश अवस्थी को लगाया गुलाल

Kanpur: नगर निगम गेस्ट हाउस में जमकर खेली गई होली; महापौर प्रमिला ने सतीश महाना, पचौरी और रमेश अवस्थी को लगाया गुलाल

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम मुख्यालय स्थित नगर निगम गेस्ट हाउस में गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने होली मिलन समारोह एवं फूलों की होली का आयोजन किया। समारोह में फूलो की होली में विभिन्न गीतों लोग भाव विभोर हुए। 

महापौर प्रमिला पांडे ने समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कानपुर बीजेपी से उम्मीदवार रमेश अवस्थी, सांसद सत्यदेव पचौरी, पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही विधायिका नीलमा कटियार, नवीन पंडित, सौरभ देव, कमलेश त्रिवेदी, पार्षद, सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा (उ0), प्रियंका सिंह, प्रीति व अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान लोगों के साथ फूलों की होली खली, महिला मोर्चा की तरफ से जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: गर्मी के साथ बच्चों में बढ़ा डायरिया का प्रकोप; बुजुर्ग भी पड़ रहे हैं बीमार, डॉक्टरों ने दी यह सलाह...