Lok Sabha Chunav 2024: अंगूठा टेक अनवार खां ने सलमान खुर्शीद को दी थी टक्कर...हर किसी की मदद के लिए रहते थे आगे
अंगूठा टेक अनवार खां ने सलमान खुर्शीद को दी थी टक्कर
फर्रुखाबाद, (चंद्रपाल सिंह सेंगर)। कहते हैं राजनीति में शिक्षित होना जरूरी नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में पारंगत होना बहुत महत्वपूर्ण है। तभी तो कम पढ़े-लिखे लोगों को राजनीति ज्यादा भाती है और यह लोग पढ़े-लिखे लोगों को टक्कर देते हैं।
वर्ष 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला भी था। अंगूठा टेक अनवार खां ने कैंब्रिज से पढ़ाई कर लौटे सलमान खुर्शीद को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि अंत में जीत का ताज सलमान खुर्शीद के सिर ही बंधा था।
विकास खंड कायमगंज क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी अनवार खां अंगूठा टेक जरूर थे, लेकिन राजनीति के क्षेत्र में वह किसी डिग्री धारक से कम नहीं थे। वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले अनवार खां पर सपा ने दांव लगाते हुए चुनावी मैदान में उतारा।
वहीं कांग्रेस ने पितौरी के ही रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद आलम के बेटे कैंब्रिज से पढ़ाई पूरी कर लौटे सलमान खुर्शीद को टिकट दी। चुनाव के दौरान सलमान खुर्शीद को अनवार खां ने कड़ी चुनौती दी। आखिरकार कांटे की टक्कर में सलमान खुर्शीद ने 38,150 वोटों से जीत दर्ज की तो अनवार खां उप विजेता रहे थे।
हर किसी की मदद करने में पीछे नहीं रहते थे अनवार खां
अनवार खां को जनता ऐसे ही नहीं पसंद करती थी। छोटे से छोटे कार्यकर्ता व उनके यहां फरियाद लेकर आए ग्रामीण के लिए वह पुलिस तक से भिड़ जाते थे, जबकि सलमान खुर्शीद किसी भी मामले में हस्तक्षेप करने से कतराते थे।
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट
जनपद से अब तक निर्वाचित सांसद
वर्ष सांसद पार्टी
1952 मूल चंद्र दुबे कांग्रेस
1957 मूल चंद्र दुबे कांग्रेस
1962 मूल चंद्र दुबे कांग्रेस
1963 राम मनोहर लोहिया संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (उप चुनाव)
1967 अवधेश चंद्र सिंह राठौर कांग्रेस
1971 अवधेश चंद्र सिंह राठौर कांग्रेस
1977 दया राम शाक्य जनता पार्टी
1980 दया राम शाक्य जनता पार्टी
1984 खुर्शीद आलम खां कांग्रेस
1989 संतोष भारतीय जनता दल
1991 सलमान खुर्शीद कांग्रेस
1996 सच्चिदानंद हरि साक्षी भाजपा
1998 सच्चिदानंद हरि साक्षी भाजपा
1999 चंद्र भूषण सिंह सपा
2004 चंद्र भूषण सिंह सपा
2009 सलमान खुर्शीद कांग्रेस
2014 मुकेश राजपूत भाजपा
2019 मुकेश राजपूत भाजपा
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2024: माथे पर तिलक लगा भाइयों के लिए मांगी सुख समृद्धि...शगुन के तौर पर उपहार भेंट कर रक्षा का लिया संकल्प
