Loksabha election 2024: बहराइच लोकसभा सीट से सिर्फ दो महिला प्रत्याशियों को मिला टिकट, दर्ज की जीत

वर्ष 1952 से चल रहे चुनाव में भाजपा और सपा छोड़ किसी ने नहीं दिखाई रुचि, सभी लोकसभा चुनाव में पुरुषों को दिया ज्यादा तवज्जो

Loksabha election 2024: बहराइच लोकसभा सीट से सिर्फ दो महिला प्रत्याशियों को मिला टिकट, दर्ज की जीत

राजू जायसवाल/ बहराइच, अमृत विचार। महिलाओं को आगे बढ़ाने का दम भरने वाली पार्टियां भी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट नहीं दे रही हैं। अब तक के जिले के इतिहास पर नजर डाले तो वर्ष 1952 से हो रहे लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो बार ही महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। दोनों बार महिला प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराते हुए उच्च सदन में क्षेत्र की आवाज को बुलंद की।
महिला सुरक्षा और भागीदारी को लेकर सभी पार्टियां अपना अपना दावा करती हैं। भाजपा की ओर से इस बार संसद में महिला सुरक्षा बिल भी पारित किया गया है। इसके बाद भी बहराइच लोकसभा सीट से महिला प्रत्याशियों की भागीदारी काफी कम मात्रा में रही। 

भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की ओर से सिर्फ पुरुष प्रत्याशियों को ही तवज्जो दिया गया है। ऐसे में सभी पार्टियों की ओर से महिलाओं को बढ़ावा देने और उनकी हिस्सेदारी पर बात करने वाले लोगों पर सवाल उठ रहा है। बहराइच लोकसभा सीट में विधान सभा बहराइच, महसी, नानपारा और मटेरा विधान सभा क्षेत्र की जनता मतदान करती है। लेकिन 71 साल के लोकसभा चुनावों में अब तक सिर्फ दो महिला प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारा गया है। जिसमें भाजपा से वर्ष 2014 में साध्वी सावित्री बाई फुले और सपा ने वर्ष 2004 में रूबाव सईदा को प्रत्याशी बनाया था। दोनों ने अपनी अपनी सीट पर जीत भी दर्ज की थी। 

15 वर्ष पूर्व सुरक्षित हुई थी सीट 
बहराइच लोक सभा सीट पर 15 वर्ष पूर्व कोई भी चुनाव लड़ सकता था। लेकिन 15 वर्ष पूर्व लोक सभा सीट को 25 वर्ष के लिए आरक्षित कर दिया गया था। जिसमें अब दो चुनाव के बाद पुनः आरक्षण हटाकर सामान्य बन सकती है। 

परिसीमन के बाद जीते प्रत्याशी
प्रत्याशी         पार्टी               वर्ष
कमल किशोर कांग्रेस          2009
सावित्री बाई फुले भाजपा     2014
अक्षयवर लाल गोंड भाजपा   2019

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने SP के बड़े नेताओं को बुलाया लखनऊ, मेरठ और रामपुर सीट पर मची खींचतान

ताजा समाचार