बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिवार की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, थाना इज्जतनगर की शिकारपुर निवासी शब्बीर खान की 20 वर्षीय बेटी राजिया ने वहीं के रहने वाले कासिम से 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज न लाने का ताना देने लगे और उसको प्रताड़ित कर मारते पीटते थे। जिसको लेकर उसने अपने मायके में भी बताया था। ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे।

जिसके बाद शुक्रवार सुबह तड़के उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवार वालों का आरोप है उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसके बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। इस मामले में महिला के परिवार की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के पाले जा रहे पिटबुल डॉग

ताजा समाचार

IPL 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी चेन्नई सुपर किंग्स
अयोध्या: एक लाख की आबादी को दो बूंद शुद्ध पेयजल भी नहीं, 28 लाख की लागत से नगर में लगे दो वाटर ATM तीन साल से खराब
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में रेस्टोरेंट में लगी आग, मची भगदड़
Banda: नरैनी तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चुने गए इंद्रदेव व हजारी लाल महामंत्री...मुंह मीठा कराकर किया स्वागत
सुलतानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 घर जलकर राख 
सुल्तानपुर : बिहार से रामलला के दर्शन को जा रहे दर्शनार्थियों की कार पेड़ से टकराई, आठ घायल, एयर बैग खुलने से बची जान