मुरादाबाद: एक दिवसीय मानव अधिकार प्रशिक्षण में महिलाओं के बताए उनके अधिकार...सरकार की योजनाओं के लिए भी किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को महानगर के चक्कर की मिलक स्थित एक शादी हॉल में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग व मदरसा टीचय यूनियन द्वारा एक दिवसीय मानव अधिकार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि पद्मश्री दिलशाद हुसैन रहे। कार्यक्रम में मजाहिर खान ने अपने खिताब में मानव अधिकार क्या है, इस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मानव अधिकार मूल रूप से वो अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को इंसान होने के कारण मिलते हैं। यह नगर पालिका से लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून तक कानूनी अधिकार के रूप में संरक्षित हैं। मानवाधिकार सार्वभौमिक हैं। इसलिए यह हर जगह और हर समय लागू होते हैं। 

मानवाधिकार मानदंडों का एक समूह है, जो मानव व्यवहार के कुछ मानकों को चित्रित करता है। नगर निगम के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून में कानूनी अधिकारों के रूप में संरक्षित, इन अधिकारों को अनौपचारिक मौलिक अधिकारों के रूप में जाना जाता है। जिसका एक व्यक्ति सिर्फ इसलिए हकदार है, क्योंकि वह एक इंसान है। एडवोकेट तंजीम शास्त्री ने कानूनी आशिकारों से अवगत कराते हुए बताया कि मानवाधिकार उल्लंघन विचार और आंदोलन की स्वतंत्रता की अस्वीकृति है, जिस पर सभी मनुष्यों को कानूनी रूप से अधिकार है। 

जबकि व्यक्ति इन अधिकारों का उल्लंघन कर सकते हैं। सभ्यता का नेतृत्व या सरकार अक्सर हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों को महत्वहीन बनाती है। अब्दुल कदीर अपने खिताब में बताया कि आंदोलन का तात्पर्य मानवीय अधिकारों के मुद्दों से संबंधित सक्रियतावाद में लगे एक गैर-सरकारी सामाजिक आंदोलन से है। आपने अधिकारों के प्रति प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि दिलशाद हुसैन ने अपने खिताब में समानता के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये लेख नागरिकों को कानून के समक्ष समान व्यवहार और कानून की समान सुरक्षा, सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर सुनिश्चित करते हैं और भेदभाव और अस्पृश्यता को रोकते हैं जो सामाजिक बुराइयां हैं। 

भारत का संविधान एक जीवित दस्तावेज है और समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार आदि जैसे मौलिक अधिकार इसकी आत्मा हैं। कार्यक्रम का संचालन मदरसा टीचर यूनियन के अध्यक्ष अजीम उल्लाह ने किया। इस मौके पर सुरेखा सिंह एडवोकेट, फिरोज खां, आदिल उल्लाह, अब्दुल कादिर, मोहम्मद परवेज अब्दुल्ला समेत अन्य लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :- 65 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, एक ही परिवार के 26 लोग शामिल...कई की हालत नाजुक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: बिना जांच किए जाति प्रमाण पत्र जारी करने पर लेखपाल निलंबित
बुलंदशहरः पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात इनामी बदमाश, एक पुलिसकर्मी भी घायल 
अटल जयंती पर PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’: योगी ने तैयारियों की समीक्षा, 2 लाख लोगों की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर