प्रयागराज: इस शिवमंदिर में ताला बंद करने से खुल जाती है 'किस्मत', महादेव होते हैं प्रसन्न, दूर-दूर तक है मान्यता!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

मिथलेश त्रिपाठी, प्रयागराज, अमृत विचार। पूरे विश्व में तमाम शिव मंदिरों की अपनी अलग अलग मान्यताएं हैं। इसी प्रकार जिले में एक ऐसा भी शिवमंदिर है जहां लोग बंद किस्मत का ताला खोलने के लिए मंदिर में ताला बंद करते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद तालों को खोल देते हैं। 

पांस सौ साल पुराना है शिवमंदिर

बता दें कि जिले मे स्थित यह शिवमंदिर करीब 500 वर्ष पुराना है। जमीन से करीब 5 फिट गहरे में बना मंदिर बिल्कुल अलौकिक और रहस्य से भरा हुआ है। इस मंदिर के चारों तरफ लोग ताले बंद करते हैं। इस मंदिर में बंद किये गये तालों का रहस्य काफी पुराना है। मंदिर के चारों ओर बनी खिड़कियों और दरवाजों पर लोग बड़ी संख्या में ताले बंद करते हैं। लोगों की आस्था और विश्वास को लेकर इस मंदिर में भारी भीड़ जुटती है। 

नाथेश्वर महादेव के नाम से मशहूर है मंदिर

शहर के काफी व्यस्ततम इलाके में गली के अंदर बनी इस मंदिर नाथेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है। मंदिर के महंत शिवम मिश्रा बताते है कि यह मंदिर करीब पांच सौ साल से अधिक पुरानी है। यह मंदिर जमीन के पांच फिट गहराई में बनी है। 

Untitled-11 copy

इस मंदिर में एक छोटा सा शिवलिंग विराजमान है। जो नाथेश्वर महादेव की है। इस मंदिर के अंदर विराजमान शिवलिंग को नाथ सम्प्रदाय ने स्थापित किया था। इस मंदिर में स्थापित शिव को ताला वाले महादेव भी कहते है। 

नाथ सम्प्रदाय ने बनवाया है मंदिर

नाथ सम्प्रदाय भारत का एक हिंदू धार्मिक पन्थ है। मध्ययुग में उत्पन्न इस सम्प्रदाय में बौद्ध, शैव तथा योग की परम्पराओं का समन्वय दिखायी देता है। यह हठयोग की साधना पद्धति पर आधारित पंथ है। शिव इस सम्प्रदाय के प्रथम गुरु एवं आराध्य हैं। इसके अलावा इस सम्प्रदाय में अनेक गुरु हुए जिनमें गुरु मच्छिन्द्रनाथ /मत्स्येन्द्रनाथ तथा गुरु गोरखनाथ सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं। 

नाथ सम्प्रदाय समस्त देश में बिखरा हुआ था। गुरु गोरखनाथ ने इस सम्प्रदाय के बिखराव और इस सम्प्रदाय की योग विद्याओं का एकत्रीकरण किया, अतः इसके संस्थापक गोरखनाथ माने जाते हैं। नाथ सम्प्रदाय में योगी और जोगी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, एक जो सन्यासी जीवन और दुसरा गृहस्थ जीवन हैं। 

सन्यासी, योगी, जोगी, नाथ ,अवधूत ,कौल,कालबेलिया, गोस्वामी (बिहार),उपाध्याय (पश्चिम उत्तर प्रदेश में), नामों से जाना जाता है। इनके कुछ गुरुओं के शिष्य मुसलमान, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के भी थे।

Untitled-12 copy

महाशिवरात्रि पर होता है विशेष आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के तमाम शिव मंदिरो में विशेष तैयारी की जा रही है। शहर के मनकामेश्वर, नाथेश्वर महादेव, कमौरी नाथ महादेव सहित शिव कचेहरी में भी तैयारी चल रही है। इन मंदिरो में रुद्राभिषेक, महायज्ञ, और बर्फ से शिवलिंग तैयार करने की तैयारी चल रही है।

Untitled-13 copy

यह भी पढ़ें: बहराइच: पुलिस को मिली सफलता, 15 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार