बहराइच: उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन त्रुटि पूर्ण मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाया, DIOS से हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हुजूरपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के आश्रम पद्धति कृषि इंटर चिरैयाटांड़ में चल रही बोर्ड परीक्षा का बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्तर पुस्तिकाओ का संकलन त्रुटिपूर्ण मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है।

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। जिसका निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हाई स्कूल विज्ञान विषय का पेपर सुबह की पाली में चल रहा था। इसका निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव द्वारा हुजूरपुर विकासखंड के आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज चिरैयाटांड़ का निरीक्षण किया गया।

9

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की प्रक्रिया सुरक्षाचारी व त्रिकोण मिली जिस पर परीक्षा सहायक एवं केंद्र व्यवस्थापक सभा राज सिंह प्रधानाचार्य से पूछताछ की गई। इस पर उनका व्यवहार काफी खराब रहा।

नियंत्रण हीनता का प्रयोग केंद्र व्वस्थापक की ओर से किया गया। जिसके चलते डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक सभा राज को हटाते हुए उनके स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के सहायक अध्यापक सुजीत सिंह को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। एक मार्च से वह केंद्र व्यवस्थापक का कार्य देखेंगे।

यह भी पढ़ें:-प्रियंका गांधी रायबेरली से लड़ेंगी चुनाव! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई होर्डिंग

संबंधित समाचार