फिरोजाबाद: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का राहुल और अखिलेश की जोड़ी पर तंज, नई पैकिंग में पुराना माल है

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। राजा का ताल स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल और अखिलेश की जोड़ी नई पैकिंग में पुराना माल है। इस जोड़ी से किसी करिश्मे की उम्मीद नहीं की जा सकती। 

2017 के विधानसभा चुनाव में भी यह जोड़ी अपनी किस्मत आजमा चुकी है और जनता नकार चुकी है। लेकिन इस बार भी इस जोड़ी के हाथ कुछ नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सभी 80 सीटों पर प्रचंड जीत मिलेगी।  

जयवीर सिंह यही नहीं रुके उन्होंने विपक्ष द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाए गए आप पर पलटवार करते हुए कहा पहले जो लोग आरोप लगा रहे हैं पहले उनसे एक बार यह पूछ लो कि अपने गिरेबान में झांक कर देख लें क्या उनके जमाने में इस तरह के हल्के आरोप में भी कभी भर्ती निरस्त हुई है।

बल्कि उनके जमाने में 12 से 17 के कार्यकाल के बीच में क्षेत्र विशेष के लोग जाति विशेष के लोग अपने खानदान के लोग लिस्ट बनाकर हजारों की तादात में लोग भर्ती हुए हैं। 2017 से लेकर अब तक 7 सालों में जो भी भर्ती हुई हैं निष्पक्षता के साथ ईमानदारी के साथ पारदर्शिता के साथ कोई क्षेत्रवाद जातिवाद धर्मवाद के आधार पर कोई भर्ती नहीं हुई। जैसे ही हल्की सुगबुगाहट हुई कहीं लीक की परिस्थितियों हुई हैं। 

उन्होंने कहा तत्काल भर्ती परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया और जो लोग भी इसमें दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी जो नज़ीर बनेगी। 6 महीने के अंदर लोकसभा चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा और यह भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी तरह की भर्ती में कोई गड़बड़ी न हो।

ये भी पढे़ं- आगरा: न्याय यात्रा में दिखा सपा का दबदबा, पीछे छूट गया कांग्रेसियों का काफिला 

 

संबंधित समाचार