काशीपुर: 232 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी दबोचा, दो फरार

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस व गौवंश संरक्षण स्क्वार्ड की टीम ने ग्राम गुलड़िया में ढेला नदी किनारे प्रतिबंधित मांस व औजार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 232 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान दो आरोपी मौके से भाग गये। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।

थाना आईटीआई पुलिस व गौवंश संरक्षण की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलड़िया में ढेला नदी किनारे छापा मारा। जहां टीम ने 232 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ ग्राम गुलड़िया निवासी सनब्बर को गिरफ्तार किया। वही पुलिस को देख दो आरोपी ग्राम गुलड़िया निवासी मंसूर व ठाकुरद्वारा के फरीदनगर निवासी साजेब उर्फ लुक्का फरार हो गये।

जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है। पकड़े गये आरोपी ने बताया कि वह गांव में प्रतिबंधित मांस बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी प्रकाश चंद को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में पैगा चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय, प्रभारी गोवंश संरक्षण एसआई प्रवीण सिंह व उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कांस्टेबल दीवान नाम, प्रमोद कुमार, कुंदन खन्ना, संजय कुमार, राजकुमार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार