बहराइच: SP ने चार निरीक्षक समेत आठ के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, वीआईपी सेल के प्रभारी बने धर्मेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने चार निरीक्षक और उप निरीक्षको के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जरवल रोड के पूर्व थानाध्यक्ष को अपराध शाखा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदलाव जारी है। एसपी ने चार निरीक्षक समेत आठ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षक चंद्रेश कुमार को अपराध निरीक्षक नवाबगंज से दरगाह का निरीक्षक बनाया गया है। मोतीपुर के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी सेल वीआईपी का प्रभारी बनाया गया है। उपेंद्र कुमार यादव का सीओ कार्यालय कैसरगंज का स्थानांतरण रद्द करते हुए अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार राव, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी भी इसी शाखा में भेजे गए हैं। उप निरीक्षक नीरज कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक मोतीपुर, उप निरीक्षक अनिल कुमार को फखरपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक रूपईडीहा और उप निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा में तैनात फूल चंद यादव को रामगांव थाने में तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 6 मार्च को कर्मचारी करेंगे सत्याग्रह

संबंधित समाचार