न घूँघट न बुर्का केवल सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य योजनाओं से महिलाओं को जोड़ा : सिद्धार्थ नाथ सिंह 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मोदी ने बिना भेदभाव के महिलाओं को न घूँघट न बुर्का केवल सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ा। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने धूमनगंज के हनुमान वाटिका में आयोजित शक्ति वंदन अभियान एवं शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में कहीं।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वयं सहायता समूह एवं मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर विपक्ष ने सिर्फ खोखले वादे किए मगर मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण के जरिए महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। गर्भवती कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव 12 की जगह 26 हफ्ते किया।बेटियों के जन्म पर पांच हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस साल दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प हैं। बैंक से बिना गारंटी वाली मुद्रा योजना देकर महिलाओं को जिंदगी में आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। दस करोड़ महिला लोगों को उज्जवला योजना की सौगात दिया। पहली बार भारतीय सेना में महिलाओं को परमानेंट कमीशन देने का निर्णय लिया। 

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, डॉ नीता सिंह, गीता देवी एवं कार्यक्रम संयोजक राम लोचन साहू ने सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें -बहराइच में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 41 लोग, जिला अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति