लखनऊ: इतिहास में पहली बार साड़ी पहनकर महिलाओं ने लगाई दौड़, कौशल किशोर ने मैराथन में किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, बीकेटी, लखनऊ। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत रविवार को बख्शी का तालाब क्षेत्र में आयोजित इतिहास में पहली बार पांच किमी. की साड़ी युक्त महिलाओं की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ को केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सांसद खेल स्पर्धा 2024 के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के बीकेटी में साड़ी पहनकर महिलाओं ने दौड़ लगाई। 

बता दें कि सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रहीं है। वहीं साड़ी युक्त महिलाओं की सेमी क्वार्टर मैराथन 5 किमी.दौड़ में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 1000 महिलाओं ने प्रतिभाग किया जहां खेसरावां, सिरसा, कमालपुर निवासी अंशिका रावत ने प्रथम, ममता रजौली ने द्वितीय और पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कौशल किशोर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए धनराशि की चेक और प्रमाणपत्र  विजेताओं को वितरित किया। वहीं दस प्रथम स्थान पर महिलाओं को 21 सौ रुपए, दस द्वितीय स्थान पर पहुंची महिलाओं को 11 सौ रुपए और तृतीय स्थान पर पहुंची दस महिलाओं को 501 रुपए और प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया।

WhatsApp Image 2024-02-11 at 7.39.05 PM

इस मौके पर कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है। इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दौड़ में महिलाओं की रूचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे महिलाएं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, संयोजक अरुण सिंह 'गप्पू', पूर्व जिला उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जगदंबा त्रिपाठी, विवेक सिंह, उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की सपाईयों ने उठाई मांग, सपा दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग

संबंधित समाचार