प्रयागराज में अपराधी बेखौफ!: घर में घुसे बदमाशों ने असलहे के दम पर जमकर की लूटपाट, लाखों के जेवर किए पार

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

दो लाख की नगदी भी की पार, घटना से गांव में फैली दहशत 

नैनी, प्रयागराज। यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत चकपुरे खुर्द मिया का पूरा गांव में शनिवार देर रात एक घर में असलहों से लैस बदमाशों ने दंपत्ति को रिवाल्वर सटाकर लाखों रुपए के नगदी एवं जेवर लूट लिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

चकपुरे खुर्द मिया का पूरा गांव निवासी नारायण गिरि पान सामग्री का व्यापार करते हैं। रविवार देर रात वह घर में सो रहे थे। उसी दौरान छत के रास्ते कुछ बदमाश घुस आए। उनके चेहरे मफलर से बंधे थे। उनके हाथों में तमंचा, चाकू आदि थे। उन्होंने कमरे के अंदर रखी आलमारी से दो लाख नगद और जेवर निकाल लिए। बाद में सो रही उनकी पत्नी श्वेता के पैर की पायल खोलने लगे। इससे उसकी नींद खुल गई। शोर मचाना चाहा तो उन्होंने असलहों को सटा दिया।

इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए चले गए। उनके जाने के बाद भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और छानबीन की। भुक्तभोगी के अनुसार व्यापार का रखा दो लाख रुपयों के अलावा जेवर गायब हैं। आरोप है कि पुलिस ने साधारण चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक औद्योगिक क्षेत्र महेश मिश्र ने बताया कि कुछ रुपए और जेवर चोरी हुए हैं। उनके यहां लोग तमंचा या असलहा लेकर नही गए थे। मामले की विवेचना चल रही है।

तीसरी बार हुई घटना

औद्योगिक क्षेत्र के चकपुरेमिया खुर्द में नारायण गिरि के यहां हुई घटना तीसरी बार हुई है। भुक्तभोगी ने बताया कि उसके यहां की यह तीसरी घटना है। इससे पहले वर्ष 2018 एवं 2019 में भी हुई थी। इसमें उसका काफी नुकसान हुआ था। अबकी घटना से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो जायेगी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: पीपापुल से नदी में गिरा युवक, मौत, फेरी लगाकर पाल रहा था परिवार का पेट

संबंधित समाचार