अब इतिहास बनकर रह जायेगी नेपालगंज-बहराइच छोटी रेल लाइन, 10 फरवरी से शुरू होगा बड़ी रेल लाइन का कार्य

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रेल प्रखंड पर चार बड़े और 19 छोटी पुल का होगा निर्माण

शेरसिंह कसौंधन/रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। बहराइच से नेपालगंज के बीच छोटी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन 10 फरवरी से बड़ी रेल लाइन का काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में छोटी रेल लाइन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगी। इस प्रखंड पर चार बड़े और 19 छोटी पुल का निर्माण किया जाएगा। जिस पर रेल लाइन का भविष्य भी बेहतर रहेगा।

बहराइच नेपालगंज रेल प्रखंड की दूरी 56 किलोमीटर है। इस रेल लाइन को 10 फरवरी से अमान परिवर्तन में तब्दील किया जायेगा। रेल लाइन के अमान परिवर्तन कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहली किस्त का 85 करोड़ रूपये जारी किया जा चुका है। जिसका टेंडर भी रेलवे ने करवा दिया है। अब 10 फरवरी से अमान परिवर्तन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसी दिन से प्रखंड पर ट्रेन संचालन भी बंद कर दिया जायेगा। 

067

ऐसे में बहराइच नेपालगंज (रूपईडीहा) छोटी रेल लाइन अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगी। नौ फरवरी को अंतिम बार इस प्रखंड पर ट्रेन का संचालन होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नेपालगंज बहराइच रेल प्रखंड के अमान परिवर्तन कार्य में 23 पुल का निर्माण होगा। जिसमें चार बड़े और 19 छोटे पुल का निर्माण होगा। जिससे आने वाले समय में रेल संचालन में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष में कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

180 करोड़ से अधिक होगा खर्च
नेपालगंज बहराइच रेल प्रखंड के अमान परिवर्तन के लिए रेल मंत्रालय की ओर से 180 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। दो वर्ष पहले ही 85 करोड़ रूपये बजट मंजूर कर दिया गया था। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने पर सामग्री के हिसाब से कम ज्यादा खर्च हो सकता है। बजट बढ़ने की पूरी संभावना है..,पंकज कुमार सिंह पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे।

यह भी पढ़ें:-World Cancer Day: मजबूत इच्छा शक्ति दिलाती है कैंसर से जीत, विशेषज्ञ बोले- हर आदमी ना बने डॉक्टर

 

संबंधित समाचार