कासगंज पहुंचे एटा लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी, हुआ सम्मान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। एटा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पहली बार कासगंज पहुंचे। एटा से कासगंज तक उन्होंने रोड शो कर दमखम दिखाया। समर्थकों ने उनका जगह जगह स्वागत किया। सपा प्रत्याशी ने भाजपा की नीतियों को जन विरोधी बताया और सपा को हर वर्ग क हितैषी बताया है।

सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य का काफिला जब जिले की सीमा में जनपद एटा से प्रवेश हुआ तो गांव नदरई पर पहले से उनके स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। समावाजदी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदबाद, देवेश शाक्य जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। यहां देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यही उत्साह बनाए रहें तो एटा लोकसभा से कार्यकर्ताओं की जीत पक्की है। इसके बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर हुए स्वागत कार्यक्रम देवेश शाक्य ने सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान कार्यकर्ताओं से किया। 

पूर्व नगर अध्यक्ष चाहत मियां के आवास पर भी देवेश शाक्य समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और जिताकर लोकसभा भेजने का भरोसा दिलाया। देवेश शाक्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा की जो योजनाएं हैं उसने आम जन मानस और लोगों को परेशान कर रखा है। हम बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा और खासतौर पर महंगाई के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में आए हैं। 

समाजवादी पार्टी यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का इस बार काम करेगी और शाक्य समाज बीजेपी का कोर वोटर नहीं है, वह अपने केंडिडेट के साथ चलता है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, जिला सचिव लक्ष्मण सिंह, मनोज यादव, चौधरी रवि यादव, फैजान चाहत, आफाक अहमद, पूर्व प्रधान मनोज यादव, डा. मनोज यादव, देव प्रकाश लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश लोधी, राकेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव, जितेंद्र वार्ष्णेय पाऊ, अख्तर पठान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोरों में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सोरों पहुंचे सपा प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां सपा प्रत्याशी भाजपा की महिला सुरक्षा और सम्मान की पोल खोली। कहा कि दो तीन दिन पूर्व ही शहर  में भाजपा की पूर्व विधायक अनिता लोधी के काफिले पर हुआ हमला यह सिद्ध कर रहा है कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की पूर्व विधायक महिला पर इस तरह का कृत्य हो रहा है तो भाजपा की कथनी ओर करनी में बहुत अंतर है। सपा नगर अध्यक्ष अभयराज मिश्रा, जिला प्रवक्ता ओमशिव मिश्र, अनुराग बरवारिया, प्रियांशू जोहरी, पुष्पराज मिश्रा, विलाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दहशत

 

संबंधित समाचार