जेल में कटेगी हेमंत सोरेन की रात, ED की रिमांड पर कल होगा फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

रांची। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वकीलों ने यह जानकारी दी। ईडी ने सोरेन का 10 दिन का रिमांड मांगा था।

अदालत ने अपना आदेश शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया। वकीलों ने बताया कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंची, यात्रा का पहला चरण पूरा

संबंधित समाचार