शिक्षक ही समाज का मूल आधारः सतीश
सुलतानपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल सतीश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज ही पूरे समाज का मूल आधार होता है। शिक्षक के कंधों पर नैतिक मूल्यों के निर्वहन की संपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वह बुधवार को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में माध्यमिक शिक्षक संघ के तीन दिवसीय प्रदेशीय अधिवेशन के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सभापति त्रिपाठी ने किया।
अधिवेशन के अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। अध्यक्ष सभापति, महामंत्री अरविन्द सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बच्चूलाल भारती, मान सिंह राठौर, डॉ. सुषमा तिवारी, रीना सिंह, संगठन मंत्री केके शर्मा, अर्चना त्रिपाठी चुनी गई।
प्रभात कुमार, डॉ. विशाल, प्रदीप कुमार सदस्य चुने गए। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन के समापन के दौरान जीआईसी के शिक्षक राज्य पुरस्कार प्राप्त केशव प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। साथ नेट उत्तीर्ण गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यांग मो. अकरम को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ रामचन्द्र मिश्र, जितेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां पर अनिल सिंह, रामकुमार, संतोष वर्मा, विजय भारती, रामजी, किरन वर्मा, मधूलिका सिंह, रेनू श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा आदि रहे।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह का लखनऊ में सीएम योगी ने किया सम्मान, मिली इतनी ईनामी राशि
