कौशांबी: बकरों को चुरा कर बोलेरो में भरकर भाग रहे थे बदमाश, सिपाही ने पीछा किया तो गाड़ी से मार दी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बदमाश बोलेरो को लेकर हुए फरार, पुलिस अलर्ट रहती तो बच सकती थी सिपाही की जान!

कौशांबी। बकरों की चोरी कर बोलेरो में भरकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने वाले सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अधिकारियों को सूचना कर दी गयी। सवाल यह उठता है कि जिस वक्त घटना हुई उस दौरान अन्य चौराहों पर भी पिकेट पुलिस तैनात होने के बावजूद बोलेरो को पकड़ा नही जा सका। 

जानकारी के मुताबिक थाना सराय अकिल क्षेत्र में कुछ बदमाश बकरों कि चोरी कर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 डायल को दी। उस दौरान थाने के सिपाही अभिषेक गुप्ता और अवनीश कुमार दुबे ने पटेल चौराहा के पास बैरियर लगाकर बुलेरो को रोकने की कोशिश की। जहां बोलेरो चालक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बोलेरो सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए सिपाही अवनीश कुमार दुबे ने बोलेरो का पीछा किया।

उस दौरान बोलेरो सिपाही को टककर मार दिया जिससे सिपाही अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना कर दी।

सिपाही अभिषेक बलिया का रहने वाला था। 2018 में पुलिस भर्ती में आया था। सिपाही की मौत पर पुलिस विभाग ने भी चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों के मौन रहने कि वजह के पीछे सवाल यह है कि सभी चौराहे पर पिकेट पुलिस होने के बाद भी बोलेरो को नही पकड़ा जा सका। सूत्रों के मुताबिक सीओ चायल को जानकारी होने के बाद भी वायरलेस नही किया गया, जिससे बोलेरो नही पकड़ी जा सकी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ चायल सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। 

बदमाशों का पीछा करने के दौरान सिपाही अभिषेक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। चौराहे पर लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाल कर पता लगाया जा रहा है। बोलेरो चाकलो और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

                                                                                                                   एसपी, बृजेश श्रीवास्तव, कौशांबी

यह भी पढ़ें: पीएम ने स्कूली बच्चों के साथ की 'परीक्षा पर चर्चा', कहा- प्रतियोगिता से ना घबराएं, दिया अनोखा उदाहरण, जुड़े रहे लखनऊ के बच्चे

संबंधित समाचार