भगवान के भक्तों को पूजा-अर्चना करने से रोकना बड़ा अधर्म: ओमकार कटारिया
अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने असम की भाजपा सरकार के विरुद्ध व असम सरकार की बर्ख़ास्तगी की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमरोहा को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह कटारिया ने कहा की भारत के किसान, नौजवान, दलित शोषितों वंचितों और पिछड़ों की आवाज राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। यह यात्रा किसान, नौजवान, दलित, शोषितों, वंचितों व पिछड़ों को न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी। लेकिन असम की भाजपा सरकार ने अपने गुंडे भेजकर न्याय यात्रा पर हमला करवाया जो बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है।
भाजपा सरकारों की कायरता और हताशा का प्रमाण है कि भाजपा की सरकारें जुर्म और अन्याय सारी पराकाष्ठा पार कर चुकी है। भाजपा हाईकमान के कहने पर असम की भाजपा सरकार ने राहुल गांधी को असम में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करने से रोकने का जो पाप किया किया है, उसका दंड इन्हें भुगतना ही होगा। भगवान के भक्तों को पूजा अर्चना करने से रोकना अधर्म है। बीजेपी और उनकी सरकारें अधर्म के मार्ग पर चल रही है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: डबल मर्डर के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार
