हल्द्वानी: गणतंत्र दिवस पर 26 पुलिस कर्मियों को मिलेगा पदक, कुमाऊं से सिर्फ नौ

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस विभाग में बेहतरीन काम करने वालों को इस बार भी गणतंत्र दिवस पर पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग से 26 लोगों को चुना गया है और इस लिस्ट में सिर्फ 9 लोग कुमाऊं से हैं। गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान करेंगे। 
       

विपिन चन्द्र पंत, मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात प्लाटून कमांडर गजपाल सिंह रावत और अपर गुल्मनायक 40वीं हिनी पीएसी हरिद्वार से धनीलाल हैं। उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न के लिए चार लोगों को चयन किया गया है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षक अजय कुमार रावत, रुद्रपुर के यातायात निरीक्षक श्याम लाल, नैनीताल के उप निरीक्षक (एम) गोबिन्द सिंह मेहता व टिहरी गढ़वाल के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह हैं।

इसी तरह सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए 19 लोगों को चुना गया। जिसमें पीटीसी नरेंद्रनगर से बृज मोहन पन्त, चमोली से निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय देहरादून से सुभाष चन्द्र, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर से दलनायक राकेश बिष्ट, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय से उप निरीक्षक बृज मोहन, अल्मोड़ा से उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी, एसडीआरएफ से अपर गुल्मनायक गब्बर सिंह, एफएसएल देहरादून से उप निरीक्षक (एम) सलमान अली, उत्तरकाशी से अपर उप निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद, आईआरबी द्वितीय देहरादून से अपर गुल्मनायक शिव चरण, आईआरबी प्रथम रामनगर नैनीताल से अपर गुल्मनायक हेमन्त सिंह, चम्पावत से अपर उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह, फायर सर्विस चालक बागेश्वर से धन सिंह, नैनीताल से मुख्य आरक्षी संजय कुमार तिलाड़ा, पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी अनिल कुमार मर्तोलिया, सीआईडी खंड देहरादून से मुख्य आरक्षी प्रदीप कन्नौजिया, सतर्कता सेक्टर देहरादून से मुख्य आरक्षी वाणी बिलास, जीआरपी से आरक्षी सपना नेगी और 31वीं वाहिनी पीएसी से लांस नायक अरविन्द गिरी हैं। 

संबंधित समाचार