लखनऊ : औद्योगिक क्षेत्रों से भी नगर निगम वसूलेगा गृहकर, आज विशेष बैठक में लिए जायेंगे कई निर्णय
लखनऊ, अमृत विचार। नगर निगम की विशेष कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार श्रीवास्तव हाॅल में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सुबह आयोजित की जाएगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर चर्चा की जाएगी। शहर के विकास के लिए बजट बढ़ाया जा सकता है। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए इस बार औद्योगिक क्षेत्रों से भी गृहकर वसूलने की तैयारी कर रहा है। लगभग 240 करोड़ रुपये से वार्डों में विकास कार्य कराये जाने हैं।
सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की आठ सड़कें बनायी जानी हैं। इन पर लगभग 2,00 कराेड़ रुपये खर्च आएगा। शहर में कूड़ा प्रबंधन के लिए नई कंपनी आयी है। इस पर नगर निगम 270 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
ये भी पढ़ें -अयोध्या के लिए आज से चलेंगी राम रथ बसें, छह जनपदों से 590 बसें चलाए जाने की तैयारी
