संभल : गंधक पोटाश पीसते समय धमाका, झुलसा किशोर

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आतिशबाजी करना चाहता था किशोर


संभल/मनोटा, अमृत विचार। ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र में पत्थर पर गंधक पोटाश पीसते समय तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। जिससे पत्थर के दो टुकड़े हो गए और किशोर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने झुलसे किशोर को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के गांव सेबड़ा जसरथ नगला निवासी नेमपाल सिंह का बेटा कामेश उर्फ पुष्पेंद्र (15 वर्ष) कक्षा आठ का छात्र है। कामेश ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आतिशबाजी करने का मन बनाया। कामेश  गंधक पोटाश को हथौड़ी में भरकर धमाका करना चाहता था। कामेश गंधक पोटाश को पत्थर (सिल) पर पीसने लगा।

 गंधक और पोटाश के एक साथ पीसने पर अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। पत्थर  के दो टुकड़े हो गए तो कामेश बुरी तरह झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन फानन में कामेश को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर की हालात स्थिर बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें:- संभल : रामलला के विराजते ही किसी की आँख से छलके आंसू तो कोई नाच उठा

संबंधित समाचार