अयोध्या: अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की सुसाइड, जानें वजह
कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार। बीमारी से परेशान नगर पंचायत कुमारगंज निवासी अपना दल (एस) पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। परिजनों ने तत्काल उनको सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल में जुटी है।
बताया गया कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 निवासी जिला उपाध्यक्ष 40 वर्षीय वर्षीय रवि शंकर मिश्र उर्फ पिंटू पुत्र राम प्रकाश मिश्र सुबह किसी काम से घर से बाहर गए थे, दोपहर बाद लगभग 3 बजे घर वापस लौटे और किसी से कोई बातचीत नहीं की तथा अपने कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली।
फायरिंग की आवाज के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उनको अस्पताल भेजवाया गया। वह लंबे समय से पेट की बीमारी से पीड़ित थे और परिवार के अपने परिवार के साथ अयोध्या रायबरेली हाईवे के किनारे बरईपारा गांव के पास स्थित मकान में रह रहे थे।
मृतक के दो बेटों में बड़ा बेटा अभय मिश्र नर्सिंग तथा छोटा बेटा उत्कर्ष मिश्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर आगे की पढ़ाई लखनऊ में कर रहा है। छोटा बेटा उत्कर्ष जानकारी के बाद अस्पताल पहुंच गया। पत्नी गरिमा का रो- रो कर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि बीमारी से परेशान होने के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज रतन सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को तमंचा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी
