मीरजापुर: मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मंदिर में झाड़ू लगाकर की सफाई, सफाईकार्मिकों को बांटे मास्क और दस्ताना
मीरजापुर। अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उसी के क्रम में आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विन्ध्याचल के शिवपुर में रामेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन किया साथ ही शिव मन्दिर में सफाई भी की।
इसके अलावा रामेश्वर मन्दिर के प्रांगण में चल रहे अखण्ड रामायण पाठ में शामिल हुए। मंत्री नंदी ने इस दौरान सफाई कार्मिकों को मास्क, दस्ताना आदि का वितरण किया गया। बताया जाता है कि भगवान श्रीराम अपने वन गमन के दौरान गंगा किनारे इस रामेश्वर मन्दिर की स्थापना की थी।

इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता के द्वारा भी कैबिनेट मंत्री के साथ सफाई अभियान में अपना योगदान दिया गया।
यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी
