अयोध्या: नर्वदेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिभाओं का सम्मान, संस्थान के प्रबंधक और वक्ताओं ने रखे विचार

अयोध्या: नर्वदेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिभाओं का सम्मान, संस्थान के प्रबंधक और वक्ताओं ने रखे विचार

पूरा बाजार/अयोध्या। ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के तत्वावधान में मंगलवार को ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक स्व. बाबू नर्वदेश्वर सिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें प्रतिभा सम्मान, छात्र-छात्राओं को निशुल्क शैक्षणिक किट वितरण, निशुल्क चिकित्सा शिविर व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, संस्थान के प्रबंधक पीएन सिंह, निदेशक डॉ. संदीप सिंह, प्रधानाचार्य इंजीनियर दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से संस्थापक के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ. वीरेंद्र ने कहा कि महान शिक्षाविद् स्व. नर्वदेश्वर सिंह संकल्पशील शिक्षक और सहयोगपरायण व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

03
पुण्यतिथि पर स्व.नर्वदेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण् कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई।

 

संस्थान के अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का जो दीपक संस्थापक ने जलाया था उसे उच्च शिक्षा के शिखर पर ले जाना हमारा ध्येय बन गया है। निदेशक डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि संस्थान पिता के संकल्पों को चरितार्थ करने की दिशा में प्रयत्नशील है। प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने कहा कि नर्वदेश्वर सिंह का संकल्प आज सभी को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है। मेधाविधों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अशोक टाटम्बरी, अमरीश अंबर व प्रचंड ने काव्य पाठ किया। संचालन डॉ. राम करन वर्मा व सीएम यादव ने किया। सुरेश पांडेय, उग्रसेन सिंह, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, नीरज तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, अमरनाथ तिवारी, लोकनाथ त्रिपाठी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी