Makar Sankranti 2024 Date: 14 जनवरी या फिर 15 जनवरी, कब मनेगी मकर संक्रांति? यहां तिथि को लेकर असमंजस को करें दूर...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

मकर संक्रांति हिंदू धर्म में प्रमुख पर्वों में से एक है।

मकर संक्रांति हिंदू धर्म में प्रमुख पर्वों में से एक है। इस पर्व का खास महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है। इसी कारण इसे मकर संंक्रांति कहते हैं।

कानपुर, अमृत विचार। मकर संक्रांति हिंदू धर्म में प्रमुख पर्वों में से एक है। इस पर्व का खास महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है। इसी कारण इसे मकर संंक्रांति कहते हैं। मकर राशि पर शनि देव का प्रभाव रहता है। इसलिए यह भी कहा जाता है कि इस दिन सूर्य भगवान अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है।
 
15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति पर्व

इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं ने इसके लिए तैयारी कर ली है। लेकिन गंगा के घाट छोड़ने से स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। इस दिन मंदिरों में खास आयोजन होंगे। 15 जनवरी को खिचड़ी भोज के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठन भी तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: PM Modi की जनसभा के लिए CSA का मैदान देखा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में फरवरी में आएंगे

संबंधित समाचार