शाहजहांपुर: वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया। कहा उचित खानपान, योगा एवं नियमित व्यायाम के द्वारा हृदय रोग …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया। कहा उचित खानपान, योगा एवं नियमित व्यायाम के द्वारा हृदय रोग से बचा जा सकता है।

प्राचार्य डॉ एके शुक्ला, डॉ डीके शुक्ला] डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ अनूप अग्रवाल, डॉ राकेश मेहरोत्रा, डॉ. एस एस प्रसाद, एसी रस्तोगी एवं डॉ सुदीप्ति पनंत ने भी हृदय रोग से बचाव के उपाय बताए। एमबीबीएस के छात्रों ने हृदय रोग से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

संबंधित समाचार