बदायूं: प्रेम प्रसंग में खाया विषाख्त पदार्थ, युवक की मौत और महिला गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

बदायूं, अमृत विचार। एक महिला और उसके पड़ोस में रहने वाले युवक के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। महिला ने अपने मायके और ससुरालीजनों से युवक से शादी करने को कहा लेकिन वह नहीं माने और बंदिशें लगाईं।

जिसके चलते मंगलवार रात महिला और युवक ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला को बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना बिनावर क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी।

जिसके बाद से वह दिल्ली में रहकर काम करने लगा जबकि उसकी पत्नी घर पर ही रहती थी। महिला का अपने घर के पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। फोन पर बातचीत शुरू हो गई। वह मिलने लगे। महिला का पति कभी-कभार घर आता दो पड़ोस में रहने वाले युवक को देखता लेकिन पड़ोस का होने के नाते कुछ नहीं कहा।

कुछ समय के बाद महिला और पड़ोसी युवक के परिजनों को हो गई। दोनों के परिजन उनपर नजर रखने लगे तो महिला ने अपनी ससुराली और मायके में बताया कि वह पड़ोसी युवक से शादी करना चाहती है। परिजनों ने इंकार कर दिया। दोनों का मिलना जुलना बंद हो गया। परिजनों ने और ज्यादा बंदिशें लगा दीं।

जिसके चलते मंगलवार रात दोनों ने अपने-अपने घर में विषाख्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबियत खराब हो गई। दोनों के परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिनावर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाने पर किसी की शिकायत नहीं आई है। जिसके चलते कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें -  बदायूं: सगाई के बाद की दहेज की मांग, मना करने पर तोड़ा रिश्ता

संबंधित समाचार