कासगंज: जिले भर में पुलिस ने ठंड से ठिठुरते बेसहारा और जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

कासगंज, अमृत विचार। मंगलवार रात को जिला पुलिस ने थाना क्षेत्रों में ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किए। नवागत एसपी स्वयं तीर्थ नगर सोरों में पैदल भ्रमण किया। सार्वजनिक स्थलों पर खुले आसमान के नीचे ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए।

पुलिस के इस सेवा कार्य की जिले भर के लोगों ने सराहना की है। नवागत एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिले के सभी थानों की पुलिस से समाज के सेवा के रूप में जरूतमंदों के लिए कंबल वितरण करने आहावान किया था।

एसपी के आहवान का प्रभाव मंगलवार को दिखाई दिया। कोतवाली कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा, पटियाली, थाना अमांपुर, सिढपुरा, सुन्नगढ़ीर, महिला थाना, ढोलना, प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में रात्रि पैदल मार्च किया।

सार्वजनिक स्थलों पर खुले आसमान के नीच ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए जरूरमंदों को कंबल ओढ़ाए। वहीं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्वयं तीर्थ नगरी सोरों में हरपिदी गंगा घाट, स्टेशन, लहरा रोड, मेला ग्राउंड में जाकर ठंड ठिठुरते दिखाई दिए बेसहारा लोगों कों कंबलों का वितरण किया।

ये भी पढ़ें: कासगंज: संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक को दिए समान अधिकार- स्वामी प्रसाद मौर्य 

संबंधित समाचार