मुरादाबाद: मौसम ने रोडवेज की तैयारियों पर पानी फेरा, खाली रहीं बिजनौर और संभल रूट की बसें

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नए साल में यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का दावा कर विभाग का खजाना भरने की रोडवेज की तैयारी धराशाई हो रही है। मंडल मुख्यालय के दोनों डिपो पर सुबह और शाम यात्रियों का टोंटा पड़ जा रहा है। बुधवार की सुबह मुरादाबाद डिपो से दिल्ली और देहरादून रूट के लिए यात्री तो आए लेकिन लखनऊ, बरेली, बिजनौर और संभल रूट की बसें खालीं हैं। 

रामनगर और हलद्वानी रूट की बसें भी पीतलनगरी डिपो पर खाली है। जानकार इसके पीछे मौसम को कारण बता रहे हैं। उत्तरांचल में मौसम और डराबना बना हुआ है। सनसनाती हवा और दिन और रात के तापमान में करीब-करीब समानता हो गयी है। इस वजह से यात्री घरों से निकलने से डर रहे हैं। रोडवेज में अनुबंधित बसों में यात्री सुविधा की कमी भी इस स्थित का बड़ा कारण मानी जा रही है।

 मुरादाबाद डिपो से मंगलवार की आधी रात तक कुल 2723 महिला यात्रियों ने बस की सेवा ली, जिसमें वरिष्ठ महिला यात्री 930 रहीं। सामान्य महिला यात्रियों की संख्या 1793 दर्ज की गयी जबकि, पुरुष यात्री 10867 रहे। मौसम की मार की वजह से वरिष्ठ पुरुष यात्री मात्र 1260 ही स्टेशन आए। डिपो से कुल सामान्य 9607 पुरुष यात्री बसों की यात्रा किए। 24 घंटे में कुल 13590 यात्रियों ने बस की सेवा ली। उधर, गर्मी के मौसम में दिल्ली और देहरादून रूट पर रोजाना इतने यात्री निकलते हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ठंड पर भारी है आंदोलित कर्मचारियों के हौसले

संबंधित समाचार