बीजेपी सरकार में जिसको जहां मौका मिल रहा है, लूट रहा है - अखिलेश यादव 

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा कार्यालय में जिला-महानगर अध्यक्षों की हुई बैठक

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और बढ़ गया। बीजेपी की सरकार में जिसको जहां मौका मिल रहा है, लूट रहा है। उत्तर प्रदेश में गड्ढ़ामुक्त के नाम पर भाजपा सरकार ने 40 हजार करोड़ रूपया लुटा दिया, लेकिन सड़कों के गड्ढ़े नहीं भरें। इस सरकार ने प्रदेश में बिजली महंगी कर दी और मुनाफा कमा रही है। ये बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक के दौरान कहीं।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को हराने को तैयार है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है। वह इस तरह की रणनीति अपनाती है जिससे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे। 

सेक्टर और बूथस्तर को मजबूत करने में जुटी सपा

सपा मुखिया, अखिलेश यादव, (2)

बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथस्तर तक मजबूत कर रही है। हमें संगठन पर पूरा भरोसा है और लोकसभा चुनाव में सपा बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर चिह्नित करके जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं कई जिलों में वोटर लिस्ट पर अच्छा काम हुआ है। ऐसे में बूथ स्तर पर नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों के मिलकर कहां वोट कटा और कहां वोट बढ़ा उसकी मॉनिटरिंग करेंगे। 

किसानों और नौजवानों के साथ बीजेपी ने किया धोखा 

सपा मुखिया, अखिलेश यादव, (1)

इसके अलावा सपा मुखिया ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। नौजवान बेरोजगार है। भाजपा की 10 साल की सरकार में देश में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा सरकार प्रधानों के बजट से प्रचार करके जनता को विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमा रही है। पहले खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम किया गया, अब एक बार फिर 5 किलो खाद कम कर दिया गया जबकि कीमत उतनी ही है। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ। भाजपा सरकार नौजवानों को सम्मान जनक नौकरी नहीं देना चाहती है। वहीं घर-घर नौजवान बेरोजगार है। 
 
ये भी पढ़ें:- विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में लखनऊ महानगर उत्तर प्रदेश में अव्वल

संबंधित समाचार