मुरादाबाद : व्यापारियों ने नगर निगम के अधिक कर लगाने पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मंडलायुक्त से मिलकर ज्ञापन देने का लिया निर्णय

मुरादाबाद, अमृत विचार। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए कर पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। कहा कि अमरोहा गेट स्थित इमामबाड़ा में 22 दुकानें हैं। नगर निगम ने दुकानों पर 22 लाख का बकाया गृहकर लगाया गया है, यह गलत है। निगम प्रशासन इसे ठीक कराए तभी व्यापारी इसे जमा करेंगे।

कार्यकारिणी की बैठक में महामंत्री नितिन राज ने कहा कि नगर निगम प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोनी सहगल ने कहा कि निगम के अधिकारियों ने 10 गुना गृहकर और जलकर लगाया है, जिसे देने में व्यापारी असमर्थ हैं। राम अवतार रस्तोगी ने कहा कि निगम की ओर से जो वसूली शिविर लगाए जा रहे हैं व्यापारी उसका विरोध करते हैं।

 पहले व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। बाद में कर की वसूली हो अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गौहर चौधरी ने कहा कि अमरोहा गेट स्थित इमामबाड़ा में 22 दुकानें हैं। उन पर नगर निगम की ओर से 22 लाख रुपये का गृहकर बकाया दिखाया जा रहा है, यह गलत है। निगम के अधिकारी इसे ठीक करें तभी व्यापारी उसका भुगतान करेंगे। बैठक के अंत में मंडलायुक्त से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अजय नारंग, नीरज बंसल, अभिनव सिंघल, आकाश रस्तोगी, समीर शर्मा, नीरज गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मां की मौत के बाद फर्जी वसीयत से पत्नी के नाम कराया मकान

संबंधित समाचार