अमरोहा : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद, शकील महासचिव निर्वाचित

कड़ी निगरानी के बीच की गई बार एसोसिशन चुनाव की मतगणना

अमरोहा : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद, शकील महासचिव निर्वाचित

अमरोहा, अमृत विचार। सदर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रमोद कुमार भटनागर ने 87 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। महासचिव पद पर शकील अहमद ने 87 मत प्राप्त कर विमल किशोर को बड़े अंतर हराया है।

शनिवार सुबह तहसील परिसर स्थित बार रूम में कड़ी निगरानी के बीच मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी हबीब अहमद, यशपाल सिंह, अली वाईज, अशोक चौहान, शाहरुख खान ने मतों की गिनती की। प्रमोद अध्यक्ष बने। पुष्करलाल गुप्ता को 23 अधिवक्ताओं का समर्थन मिला। शकील अहमद महासचिव चुने गए। विमल किशोर को 22 और मोहम्मद शजर को नौ मत मिले। इसमें एक मत निरस्त हुआ। 

कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इरफान ने 68 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। ज्ञानेन्द्र कुमार मित्तल को 42 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर कय्यूम अली व कमरुद्दीन व विक्रम को निर्वाचित किया गया। शुक्रवार को संपन्न कराए गए चुनाव में 110 बार सदस्यों ने मतदान किया था। इन तीन पदों के अलावा बार एसोसिएशन के बाकी पदों पर चुनाव निर्विरोध हो गया था।

 नव निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए समस्याओं के समाधान के लिए रहने की अपील की। इस मौके पर आसिफ हसन, मोहम्मद मुस्तहसन, मंसूर अहमद, एसपी सक्सैना, महफूज अली सिद्दीकी, शमीम अहमद तुर्क, यशपाल सिंह व अमजद इदरीसी समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- प्राचीन हाथी के असामान्य निशानो से जीवाश्म विशेषज्ञ हैरान, जानिए इस रहस्य को कैसे सुलझाया