प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिनभर पूजा पाठ के बाद घर घर जलेंगे घी के दीपक, बांदा नगर में विशाल अक्षत कलश यात्रा कल

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

बांदा नगर में विशाल अक्षत कलश यात्रा कल।

बांदा नगर में विशाल अक्षत कलश यात्रा कल। प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिनभर पूजा पाठ के बाद घर-घर घी के दीपक जलेंगे।

बांदा, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के जिला संयोजक प्रभाकर चंदेल ने बताया कि कल सुबह से विशाल अक्षत कलश शोभायात्राएं शुरू हो जाएंगी। इसी क्रम में कल बुधवार को सुबह बांदा नगर और शाम को अतर्रा में शोभायात्रा निकाली जाएगी। 28 को नरैनी और जसपुरा में निकलेगी। कल नगर में लगभग दस हजार लोग होंगे। यह यात्रा रामलीला मैदान से 12 बजे से कार्यक्रम के बाद 1 बजे से शुरू होगी।

संघ परिवार सभी से अपील करता है कि 22 तारीख को अयोध्या न जाकर प्रत्येक गांव के मंदिरों को सजाकर उनमें पूजा पाठ करके शाम को सभी घरों में घी के दीपक जलाने का आवाहन करेंगे। इसके लिए एलईडी और आतिस्बाजी के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। 14 वर्ष में लौटने के बाद दीपावली मनाई गई थी तो अब तो हमारे प्रभु 500 वर्षो के बाद आ रहे हैं।

कानपुर प्रांत के लोगों को 31 जनवरी को दर्शन मिलेंगे। इसके लिए 30 जनवरी को 4 ट्रेनों में रहना , खाना सहित दर्शन करवाए जायेंगे। इस मौके पर निखिल सक्सेना,रामप्रसाद सोनी,दिनेश दीक्षित, आरपी तिवारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Banda News: रिटायर्ड फौजी ने दो मासूमों को घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज

संबंधित समाचार