कासगंज: धर्म परिवर्तन की सूचना से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

सोरोंजी, अमृत विचार। क्रिसमस डे पर कुछ ईसाई और पादारी धर्म परिवर्तन करा रहे हैं और हिंदूओं को प्रलोभन दिया जा रहा है। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता सोरों के कछला पहुंच गए और मौके से दो लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया। हालांकि प्रथम दृष्टिया पुलिस को धर्म परिवर्तन का मामला नहीं लगा है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है। 

सोमवार की सुबह बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि सोरों के कछला गेट पर कुछ लोग बाल्मीकि समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा है। हिंदू धर्म में विघटन डालने का प्रयास किया जा रहा है।

इस सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। यहां दो व्यक्ति संदिग्ध मिले। जिन पर कार्यकर्ताओं का शक था कि वे धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों संदिग्धों को पुलिस की हिरासत में दे दिया, लेकिन धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई। चर्चा थी कि गांव में क्रिसमस डे पर सजावट कर कार्यक्रम किया जा रहा था कोई धर्म परिवर्तन नहीं था। 

पादारी और कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे। सूचना पर कार्यकर्ता पहुंच गए। उसके बाद पादारी भाग गए। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। - दीपक गुप्ता, जिला संयोजक बजरंग दल 

प्रथम दृष्टिया धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है। बताया गया है कि क्रिसमस डे पर लोग सजावट कर रहे थे फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। - भोजराज अवस्थी, इंस्पेक्टर

ये भी पढे़ं- कासगंज: अविश्वसनीय- जीते जी बुजुर्गों जैसी सेवा, बैलों की मौत के बाद पितरों सा सम्मान, मध्यप्रदेश से अस्थि विसर्जन करने पहुंचा पशु पालक 

 

संबंधित समाचार