अयोध्या: रामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन-अर्चन, कही गौर करने वाली बात 

अयोध्या: रामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन-अर्चन, कही गौर करने वाली बात 

अयोध्या। प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सोमवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां सरयू का पूजन किया। कुमार विश्वास का हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन का भी कार्यक्रम है। अयोध्या पहुंचने पर कुमार विश्वास ने बयान जारी करते हुए बताया कि अयोध्या आगमन किसी भी मनुष्य के लिए मोक्ष और पुण्य जैसा होता है। 

अयोध्या मनु की राजधानी है और पहला मनुष्य और मानव यही तैयार हुआ।  राम मंदिर पर कहा कि 500 वर्षों की तपस्या अब पूर्ण हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र आने के बाद भी मंदिर राजनीति का विषय बना रहा। कुमार ने कहा कि पारस्परिक सहमति से इस विवाद का हल हो जाना चाहिये था। सभी को खुद रामलला का स्थान छोड़ देना चाहिए था। 

मथुरा, काशी अयोध्या यह तीन ऐसी जगह हैं जहां तीन देवता निवास करते हैं। विपक्ष के रामलला के प्रतिष्ठा के निमंत्रण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक उत्तर नहीं देंगे। प्राण प्रतिष्ठा मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है। 

मुझ जैसे व्यक्ति के सफलतम क्षणों में है, जैसे वह लोग सौभाग्यशाली थे जिन्होंने आजादी देखी। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंत है। अयोध्या विकास की प्रक्रिया में शामिल। है।

पहले अयोध्या को देखकर मन बहुत दुखी हो जाता था। अयोध्या बहुत उपेक्षित थी। मैंने रामलला के विवादित ढांचे में भी दर्शन किये हैं। टेंट में दर्शन किये और तब भी दर्शन किये जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया। अब भी दर्शन कर रहा हूं आगे में करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की अवैध संपत्तियों पर LDA का सुबह से चल रहा हथौड़ा

ताजा समाचार

कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रुके, यह सुनिश्चित करें... अमित शाह ने सभी राज्यों के CM को फोन पर दिए निर्देश
Kaushambi: कौशांबी में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर कर दी जान, आठ मई को युवती की होनी थी शादी
UP Board result 2025: बरेली जेल के बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में दिखाई काबिलियत, प्रथम श्रेणी से हुए पास
नाबालिग से रेप के आरोपी की अस्पताल में मौत, पीड़िता के पिता समेत दो गिरफ्तार
पहलगामव आतंकी हमला: कपिल सिब्बल ने की पीएम मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, कहा- हम सरकार के साथ..
UP Board Result 2025: 12वीं में बरेली की बेटियों का जलवा, तुबा खान बनीं मंडल टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट