देवरिया: विस्फोट से गिरी मकान की छत, दो घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में गुरूवार तड़के विस्फोट से मकान की छत गिर गयी। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बरियारपुर क्षेत्र के गांव पड़री मल्ल में जैनुल अंसारी का दो मंजिला है।
गुरुवार की तड़के उनके मकान में अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके से हड़कंप मच गया। मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। विस्फोट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस तथा फारेंसिक टीम ने मौके की जांच जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। पुलिस विस्फोट के कारणों की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक के नाम का लोकार्पण पत्थर