मुरादाबाद : केंद्र सरकार की योजनाओं का पात्रों को मिल रहा लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शाहपुर मुस्तकीम सहल मंडल में आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजन में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे व मंचासीन अतिथि

मुरादाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम शाहपुर मुस्तकीम सहल मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ पात्रों को दिलाने पर जोर दिया गया।

किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश के अधिकतर घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाया है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के घरों में गैस चूल्हे व सिलेंडर से खाना पक रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान कार्ड भारत योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज  ₹500000 तक का मिलता है। जिससे हर गरीब  इलाज करा सकता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत हर साल ₹12000 दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि  युष्मान कार्ड के द्वारा सहाना और राजपाल सिंह ने अपना इलाज करवाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित  जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थी अंशु देवी, रेहान अली, कलीम अली ने अंत्योदय कार्ड के माध्यम से 35 किलो राशन मिलने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। 

आयोजन में बच्चों द्वारा वंदना, धरती कहे पुकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।  लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से योजनाओं के लाभ मिलने की जानकारी दी।  इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष गुर्जर, मंडल अध्यक्ष संजीव यादव,  बूथ अध्यक्ष अमर सिंह सैनी, ग्राम प्रधान इसरार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : दामाद ने ससुर पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार